लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण

  • 16 Jun 2026

15 जून, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के निकट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित ‘लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल’ (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया।

मुख्य बिंदु

  • मिशन के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त: मिसाइल ने परीक्षण के सभी निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे इसकी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों एवं परिचालन क्षमता का सत्यापन हुआ।
  • ट्रैकिंग एवं मूल्यांकन: उड़ान परीक्षण की निगरानी चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों के माध्यम से की गई।
  • सटीक प्रहार क्षमता में वृद्धि: इस सफल परीक्षण ने रणनीतिक लक्ष्यों के विरुद्ध लंबी दूरी तक सटीक भूमि-आधारित प्रहार करने की भारत की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित किया।
  • पूर्णतः स्वदेशी विकास: इस मिसाइल का विकास DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा भारतीय उद्योग साझेदारों के सहयोग से स्वदेशी रूप से किया गया है।
  • नोडल प्रयोगशाला: इस परियोजना के लिए एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADE) को नोडल प्रयोगशाला के रूप में नामित किया गया था।