WT-MARUT पोर्टल का शुभारंभ

  • 16 Jun 2026

15 जून, 2026 को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने गोवा में आयोजित वैश्विक पवन दिवस 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत के पहले समर्पित पवन टर्बाइन आपूर्ति शृंखला प्रबंधन पोर्टल ‘डब्ल्यूटी-मारुत’ (Wind Turbine Materials and Resources Utility Tracker) का शुभारंभ किया।

  • इस पोर्टल को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा भारतीय पवन टर्बाइन निर्माता संघ (Indian Wind Turbine Manufacturers Association) के सहयोग से विकसित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य भारत के घरेलू पवन विनिर्माण पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करना तथा देश के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को समर्थन प्रदान करना है।
  • यह अनुमोदित मॉडल एवं निर्माता सूची (ALMM) ढांचे के अनुपालन को सुगम बनाएगा तथा घरेलू स्रोतों से खरीद को प्रोत्साहित करेगा।
  • WT-MARUT आपूर्तिकर्ताओं की पहचान, उनकी पात्रता निर्धारण, हितधारकों के बीच सहयोग तथा निर्यात तत्परता को बढ़ावा देने में सहायक होगा।