PM मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

  • 16 Jun 2026

15 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान “द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया गया।

  • यह सम्मान भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा सहयोग को सुदृढ़ बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान स्लोवाकिया के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को भी स्लोवाकिया के साथ संबंधों के विकास तथा उसके हितों को बढ़ावा देने में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।