“अगथियार – द यूनिफायर” पुस्तक का विमोचन

  • 16 Jun 2026

15 जून, 2026 को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में “अगथियार – द यूनिफायर” (Agatthiyar – The Unifier) पुस्तक का विमोचन किया।

  • यह पुस्तक महर्षि अगथियार की स्थायी विरासत तथा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका को रेखांकित करती है।
  • अगथियार (अगस्त्य) भारतीय परंपरा के सर्वाधिक प्रतिष्ठित ऋषियों में से एक माने जाते हैं।
  • उन्हें वैदिक ज्ञान के प्रसार तथा उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।