ऑटो म्यूटेशन सिस्टम एवं पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ

  • 25 Jun 2026

23 जून, 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑटो म्यूटेशन सिस्टम (Auto Mutation System) तथा पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 (Paperless Registration 2.0) का शुभारंभ किया। इन पहलों का उद्देश्य डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता तथा नागरिक सेवाओं की सुगम उपलब्धता को सुदृढ़ करना है।

  • ऑटो म्यूटेशन सिस्टम के तहत संपत्ति पंजीकरण (Property Registration) के बाद भूमि अभिलेखों में नामांतरण (Mutation) के लिए नागरिकों को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अब नामांतरण से संबंधित दस्तावेज नागरिक ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त होगी।
  • इन पहलों के माध्यम से भूमि पंजीकरण एवं नामांतरण सेवाओं को अधिक समयबद्ध, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा।
  • यह व्यवस्था भूमि अभिलेख प्रबंधन में दक्षता बढ़ाने तथा मानवीय हस्तक्षेप को कम करने में सहायक होगी।