दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना

  • 25 Jun 2026

23 जून, 2026 को दिल्ली सरकार ने पंजीकृत भवन एवं निर्माण श्रमिकों तथा उनके परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली भवन एवं निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना (Delhi Building and Construction Workers Health Scheme) को मंजूरी दी।

  • इस योजना के अंतर्गत लगभग 2.7 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों तथा उनके परिवारों सहित करीब 10 लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के क्रियान्वयन पर दिल्ली सरकार को प्रतिवर्ष लगभग ₹200 करोड़ व्यय होने की अपेक्षा है।
  • पंजीकृत श्रमिकों को ₹2 लाख तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • श्रमिकों के परिवारों को ₹10 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान की जाएगी।
  • पात्र परिवार के सदस्यों में श्रमिक का जीवनसाथी, बच्चे तथा माता-पिता शामिल होंगे।
  • यह योजना असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।