वस्त्र शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन

  • 25 Jun 2026

23-24 जून, 2026 के मध्य वस्त्र मंत्रालय द्वारा वस्त्र शिखर सम्मेलन 2026 (Textiles Summit 2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वस्त्र क्षेत्र के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से धारणीयता, निर्यात संवर्धन तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता पर बल दिया गया।

  • सम्मेलन में गुणवत्ता मानकों, धारणीयता प्रमाणन, वस्त्र अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण प्रणालियों, डिजिटल प्रोडक्ट पासपोर्ट, मानव-निर्मित रेशों (MMF) के प्रोत्साहन, MSME प्रतिस्पर्धात्मकता तथा वैश्विक बाजारों में ब्रांड इंडिया को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • प्रतिभागियों ने वस्त्र क्षेत्र को अधिक टिकाऊ, नवाचार-आधारित एवं निर्यातोन्मुख बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • सम्मेलन में वर्ष 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर के वस्त्र निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
  • इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्यात बाजारों के विविधीकरण, निर्यात संवर्धन उपायों तथा व्यवसाय सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।