केंद्र ने VB-G RAM G अभिसरण रूपरेखा की समीक्षा की
- 25 Jun 2026
24 जून, 2026 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G] अधिनियम, 2025 के अंतर्गत तैयार प्रारूप अभिसरण रूपरेखा (Convergence Framework) पर एक उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी परामर्श बैठक आयोजित की। यह बैठक 1 जुलाई, 2026 से अधिनियम के क्रियान्वयन से पूर्व आयोजित की गई।
मुख्य बिंदु
- उद्देश्य: इस रूपरेखा का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के नेतृत्व वाली योजना प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण द्वारा ग्रामीण विकास के लिए समग्र सरकारी दृष्टिकोण (Whole-of-Government Approach) को बढ़ावा देना है।
- निचले स्तर से योजना निर्माण (Bottom-Up Planning): ग्राम सभाओं द्वारा चिन्हित विकास प्राथमिकताओं को पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से समेकित किया जाएगा तथा विभिन्न मंत्रालयों के क्षेत्रीय कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जाएगा।
- ‘सिंगल प्लान–मल्टी फंडिंग’ दृष्टिकोण: अधिनियम में “एक योजना–बहु वित्तपोषण (Single Plan-Multi Funding)” की व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाएं साझा ग्रामीण विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित रूप से कार्य करेंगी।
- विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP): प्रमुख नियोजन दस्तावेज के रूप में विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) का विकास किया जाएगा, जो स्थानीय आवश्यकताओं को विभिन्न केंद्र एवं राज्य योजनाओं के उपलब्ध संसाधनों के साथ एकीकृत करेगा।
- स्वीकृत कार्य: विभाग ने अंतरिम रूप से 318 स्वीकृत कार्यों की सूची अधिसूचित की है, जिनमें प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, सिंचाई, ग्रामीण संपर्कता, सामुदायिक अवसंरचना, आजीविका परिसंपत्तियां, जलवायु सहनशीलता तथा आपदा तैयारी से संबंधित कार्य शामिल हैं।
- महत्त्व: यह पहल ग्राम पंचायतों को ग्रामीण विकास की केंद्रीय इकाई बनाते हुए योजनाओं के बेहतर समन्वय, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


