प्रोजेक्ट हॉक आई का शुभारंभ

  • 26 Jun 2026

25 जून, 2026 को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ (Project Hawk Eye) का शुभारंभ किया।

  • इस पहल को अनंतनाग पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर प्रौद्योगिकी-आधारित बहु-स्तरीय सुरक्षा ढांचे के रूप में लागू किया गया है।
  • प्रोजेक्ट हॉक आई के अंतर्गत हवाई निगरानी, फेसियल रिकग्निशन प्रौद्योगिकी, स्नाइपर तैनाती तथा व्यापक CCTV नेटवर्क को एकीकृत कर चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की गई है।
  • परियोजना के तहत तैनात ड्रोन नेटवर्क संभावित सुरक्षा परिस्थितियों का त्वरित आकलन करने तथा जमीनी सुरक्षा बलों द्वारा शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में सहायता प्रदान करता है।
  • यात्रा मार्ग के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर कुल 28 मचान मोर्चे (Machan Morchas) स्थापित किए गए हैं, जिससे निगरानी क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।