एयर सुविधा 2.0 पोर्टल का शुभारंभ

  • 26 Jun 2026

25 जून, 2026 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सहयोग से उन्नत ‘एयर सुविधा 2.0’ (AIR SUVIDHA 2.0) पोर्टल का शुभारंभ किया। यह एक संपर्करहित यात्री स्वास्थ्य स्व-घोषणा पोर्टल (Passenger Health Self-Declaration Portal) है।

  • भारत के प्रवेश बिंदुओं पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह पोर्टल इबोला (बुंडीबुग्यो वायरस रोग) के प्रकोप के मद्देनजर शुरू किया गया है।
  • एयर सुविधा 2.0 का विकास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के सहयोग से किया गया है।
  • नई व्यवस्था के तहत भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आव्रजन (Immigration) प्रक्रिया से पहले ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा प्रपत्र भरना अनिवार्य होगा।
  • इस घोषणा-पत्र में यात्री की पिछले 21 दिनों की यात्रा का विवरण, संभावित संक्रमण संपर्क तथा रोग से संबंधित लक्षणों की जानकारी देनी होगी।