11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक

  • 26 Jun 2026

25 जून, 2026 को भारत ने अपनी वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक (11th BRICS Energy Ministers’ Meeting) की मेजबानी की।

  • ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श तथा ऊर्जा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस बैठक में BRICS सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री, उप-मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
  • बैठक का समापन 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों के संयुक्त विज्ञप्ति (Joint Communiqué) को अपनाने के साथ हुआ, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता, नवाचार, सुदृढ़ अवसंरचना तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग को पुनः पुष्टि प्रदान की गई।
  • बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने तथा सदस्य देशों के बीच तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।