'नेत्र' AEW&C प्रणाली हेतु अंतिम परिचालन स्वीकृति

  • 26 Jun 2026

25 जून, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित ‘नेत्र’ (Netra) एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) प्रणाली के लिए अंतिम परिचालन स्वीकृति (FOC) प्राप्त की। यह भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता तथा हवाई निगरानी क्षमता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्य बिंदु

  • नेत्र एक स्वदेशी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) प्रणाली है, जो भारत की हवाई निगरानी, प्रारंभिक चेतावनी तथा नेटवर्क-केंद्रित युद्ध क्षमताओं को सुदृढ़ बनाती है।
  • इस प्रणाली का विकास भारतीय वायु सेना (IAF), DRDO तथा संबद्ध उद्योगों के निकट सहयोग से किया गया है, जिससे हवाई निगरानी, परिस्थितिजन्य जागरूकता एवं युद्ध प्रबंधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  • इस प्रणाली ने बालाकोट हवाई हमले तथा ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों के दौरान अपनी परिचालन विश्वसनीयता का सफल प्रदर्शन किया है।
  • यह स्वदेशी प्लेटफॉर्म बदलती युद्ध आवश्यकताओं के अनुरूप तेजी से प्रणाली उन्नयन एवं सुधार की सुविधा प्रदान कर भारत के सामरिक लचीलापन को और अधिक सुदृढ़ करता है।