केंद्र ने फिल्म क्षेत्र में सुधारों की घोषणा की

  • 01 Jul 2026

30 जून, 2026 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के फिल्म उद्योग को सुदृढ़ करने, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और सिनेमा अवसंरचना के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए दो प्रमुख पहलों की घोषणा की।

मुख्य बिंदु

  • उच्चस्तरीय अध्ययन समूह: केंद्र ने भारतीय फिल्म उद्योग के सामने मौजूद अवसरों और चुनौतियों का अध्ययन करने के लिएप्रसून जोशी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय अध्ययन समूह का गठन किया है।
  • कार्य-क्षेत्र: यह समिति भारतीय सिनेमा की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(AI) और वर्चुअल प्रोडक्शन के उपयोग को बढ़ावा देने, वित्त तक पहुंच सुधारने और क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक नीतिगत ढांचा सुझाने के उपायों की सिफारिश करेगी।
  • मॉडल राज्य सिनेमा विनियम: मंत्रालय ने स्वीकृति प्रक्रियाओं को सरल बनाने और विशेष रूप से छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सिनेमा हॉल स्थापित करने को प्रोत्साहित करने के लिए मॉडल राज्य सिनेमा विनियम तैयार किए हैं।
  • उद्देश्य: इन मॉडल विनियमों का उद्देश्य राज्यों में सिनेमा अवसंरचना के लिए एक समान और निवेश-अनुकूल नियामकीय ढांचा तैयार करना है।