यूएई ने पहली इंटर-एमिरेट यात्री रेल सेवा का परीक्षण किया

  • 01 Jul 2026

30 जून, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी पहली एतिहाद रेल यात्री ट्रेन का उद्घाटन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह देश की परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • यह परीक्षण यात्राफुजैरा से अबू धाबी स्थितमोहम्मद बिन जायद सिटी स्टेशन तक पूरी की गई।
  • सफल परीक्षण UAE के पहलेइंटर-एमिरेट यात्री रेल नेटवर्क के वाणिज्यिक शुभारंभ से पहले अंतिम परीक्षण चरण की शुरुआत को दर्शाता है।
  • अबू धाबी, दुबई, अल धैद और फुजैराके बीच नियमित यात्री सेवाएं 30 सितंबर, 2026 से शुरू होने वाली हैं।
  • इस रेल नेटवर्क का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। दिसंबर 2026 तक इसेअल धफरा क्षेत्र और मार्च 2027 तक शारजाह तक विस्तारित किया जाएगा।