जनरल धीरज सेठ बने 31वें थल सेनाध्यक्ष

  • 01 Jul 2026

30 जून, 2026 को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय थल सेना के 31वें प्रमुख (COAS) के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लिया, जो भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

  • जनरल सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया।
  • लगभग चार दशकों के सैन्य करियर के दौरान उन्होंने परिचालन, रणनीतिक और क्षमता विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
  • उनके कमांड असाइनमेंट में रेगिस्तानी क्षेत्र में एक आर्मर्ड रेजिमेंट, पश्चिमी थिएटर में एक आर्मर्ड ब्रिगेडऔर जम्मू-कश्मीर में एक काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्सकी कमान शामिल है।