FCRA 2.0 पोर्टल और ई-OCI कार्ड का शुभारंभ

  • 01 Jul 2026

30 जून, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डिजिटल शासन को सुदृढ़ करने, नियामकीय अनुपालन को सरल बनाने और नागरिक सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से ‘विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) 2.0’ पोर्टल और ‘इलेक्ट्रॉनिक ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड’ (e-OCI Card) का शुभारंभ किया।

  • FCRA 2.0 पोर्टल विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम, 2010 [FCRA] के अंतर्गत पंजीकरण, नवीनीकरण, वार्षिक रिटर्न दाखिल करने और अन्य नियामकीय सेवाओं जैसी प्रमुख प्रक्रियाओं को डिजिटल और सुव्यवस्थित बनाता है।
  • इस पोर्टल को कागजी कार्रवाई कम करने, आवेदन प्रक्रिया को तेज करने और विदेशी अंशदान की वास्तविक समय निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए विकसित किया गया है।
  • वर्तमान में लगभग14,500 संगठनों के पास सक्रिय FCRA पंजीकरण हैं, जबकि FCRA प्रणाली के माध्यम से प्रतिवर्ष 15,000 से 20,000 आवेदन और लगभग17,000 वार्षिक रिटर्नसंसाधित किए जाते हैं।
  • उन्नत पोर्टल में विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन नियम, 2026 के प्रावधानों को शामिल किया गया है। साथ ही इसे भविष्य में AI-संचालित चैटबॉट, मोबाइल एक्सेस और बैंकों के लिए विशेष डैशबोर्ड जैसी सुविधाओं का समर्थन करने के लिए तैयार किया गया है।