ग्रीन ड्राइव पोर्टल का शुभारंभ

  • 03 Jul 2026

2 जुलाई, 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ का शुभारंभ किया।

  • यह पहल राष्ट्रीय राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराती है।
  • यह पोर्टल नागरिकों को पौधारोपण स्लॉट बुक करने, पर्यावरण सेवियर/ग्रीन वॉरियर के रूप में पंजीकरण करने और निकटतम सरकारी नर्सरी से मुफ्त पौधे आरक्षित करने की सुविधा देता है।
  • ग्रीन ड्राइव पोर्टल चार प्रमुख सेवाएं प्रदान करता है - पौधारोपण स्लॉट बुकिंग, वृक्ष रथ के माध्यम से घर-घर पौधा वितरण, नर्सरी लोकेटर और पर्यावरण सेवियर/ग्रीन वॉरियर पंजीकरण