16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन
- 03 Jul 2026
2 जुलाई, 2026 को भारत और जापान ने 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान रणनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को गहरा करने के लिए 16 प्रमुख परिणामों की घोषणा की। जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची साने इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 1 से 3 जुलाई, 2026 के मध्य भारत दौरे पर हैं।
मुख्य बिंदु
- आर्थिक सुरक्षा: सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), स्वच्छ ऊर्जा, औषधि क्षेत्र और मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त घोषणा अपनाई गई।
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता: संयुक्त अनुसंधान, नीतिगत आदान-प्रदान, व्यावसायिक सहयोग, कंप्यूटिंग अवसंरचना और उत्तरदायी एवं मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने के लिए AI समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- ऊर्जा एवं हरित विकास: रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार, समुद्री ऊर्जा परिवहन, बैटरी आपूर्ति शृंखलाओं को सुदृढ़ करने और 1,000 सहकारी बायोगैस संयंत्र स्थापित करने पर सहमति बनी।
- विज्ञान एवं गतिशीलता: जैव प्रौद्योगिकी, औषधि क्षेत्र, महत्वपूर्ण खनिज, मोबिलिटी, रेलवे, जहाज निर्माण, लॉजिस्टिक्स, डीप-टेक अनुसंधान और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) में सहयोग का विस्तार किया गया।
- डिजिटल एवं वित्तीय सहयोग: साइबर सुरक्षा, इंटरनेट गवर्नेंस, नवीनतम इंटरनेट प्रोटोकॉल ‘IPv6’ को अपनाने, वित्तीय विनियमन, फिनटेक, रेगटेक (RegTech) और संस्थागत सहयोग से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


