पहली निजी ‘पॉइंट-इन-स्पेस’ इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया

  • 03 Jul 2026

2 जुलाई, 2026 को भारत ने आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर हेलीकॉप्टर संचालन के लिए अपनी पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया (Private Point-in-Space Instrument Approach Procedure - PinS) को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • ऐतिहासिक मंजूरी: इस PinS इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा मंजूरी दी गई है। इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा विकसित किया गया है।
  • PinS क्या है? PinS उपग्रह-आधारित नेविगेशन का उपयोग करता है, जिससे पारंपरिक लैंडिंग अवसंरचना के बिना हेलीपोर्ट पर सुरक्षित और सटीक हेलीकॉप्टर इंस्ट्रूमेंट अप्रोच संभव होती है।
  • मानक: यह प्रक्रिया DGCA नियमों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों एवं अनुशंसित प्रथाओं (SARPs) के अनुरूप विकसित की गई है।
  • अनुप्रयोग: यह तकनीक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, आपदा राहत, पर्यटन, अपतटीय संचालन, तीर्थयात्रा सेवाओं, कॉर्पोरेट विमानन और क्षेत्रीय संपर्क को समर्थन प्रदान करेगी।