PMGKAY के तहत बेहतर गुणवत्ता वाले चावल को मंजूरी

  • 03 Jul 2026

1 जुलाई, 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत चावल की गुणवत्ता से जुड़े संशोधित मानकों को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • बेहतर गुणवत्ता: कच्चे चावल में टूटे दानों की मात्रा को 25% से घटाकर 10% और उबले चावल (Parboiled Rice) में इसे 16% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
  • लाभार्थी: इस सुधार से PMGKAY और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को बिना मात्रा घटाए बेहतर गुणवत्ता वाला चावल उपलब्ध होगा।
  • क्रियान्वयन: खरीद प्रक्रिया तत्काल शुरू होगी और खरीदी करने वाले राज्यों में खरीफ विपणन सीजन 2027-28 तक चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।
  • पारदर्शिता: चावल की बोरियों पर QR कोड टैगिंग से शुरू से अंत तक ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित होगी, जिससे इन्वेंट्री प्रबंधन बेहतर होगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में लीकेज कम होंगे।
  • पायलट सफलता: राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन से पहले इस नीति का हरियाणा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सफल परीक्षण किया गया है।