प्राथमिक विद्यालयों के लिए 'डिजिटल स्क्वायर' पहल

  • 27 Jul 2026

26 जुलाई, 2026 को केरल ने प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में डिजिटल शिक्षा को एकीकृत करने तथा विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘डिजिटल स्क्वायर’ (Digital Square) पहल का शुभारंभ किया।

  • इस पहल को केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) द्वारा शुरू किया गया है, जो राज्य के सामान्य शिक्षा विभाग (General Education Department) की प्रौद्योगिकी शाखा है।
  • यह कार्यक्रम केरल सरकार की शिक्षा क्षेत्र हेतु 100-दिवसीय कार्ययोजना का हिस्सा है।
  • इसका शुभारंभ सामान्य शिक्षा मंत्री एन. समसुद्दीन (N. Samsudheen) ने मलप्पुरम में आयोजित राज्यव्यापी उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान किया।