प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला

  • 27 Jul 2026

26 जुलाई, 2026 को प्रल्हाद जोशी ने अपने वर्तमान विभागों के अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला।

  • उनके पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार है।
  • उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिनका इस्तीफा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत स्वीकार किया।
  • कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने शिक्षा मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।