फ्रांस और स्पेन में भीषण वनाग्नि

  • 27 Jul 2026

वर्तमान में फ्रांस और स्पेन भीषण वनाग्नि (Wildfires) से जूझ रहे हैं। लंबे समय से जारी हीटवेव और सूखे के कारण यूरोप के कई हिस्सों में आग की घटनाएं गंभीर हो गई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है।

  • फ्रांस में जंगल की आग देश के प्रसिद्ध वाइन उत्पादक क्षेत्र के ऐतिहासिक शहर बोर्दो (Bordeaux) के बाहरी इलाकों तक फैल गई।
  • आग ने अटलांटिक तट पर स्थित कैप फेरे (Cap Ferret) प्रायद्वीप तथा बोर्दो के आसपास के क्षेत्रों को गंभीर रूप से प्रभावित किया।
  • स्पेन में 75,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि लगभग 30,000 लोगों को अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई।
  • आविला (Ávila) प्रांत में लगी आग से 50,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित हुआ, जो स्पेन के हाल के इतिहास की सबसे बड़ी जंगल की आग मानी जा रही है।