परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन

  • 27 Jul 2026

26 जुलाई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रौद्योगिकी-संचालित बनाने के लिए उच्चस्तरीय कार्यबल (High-Powered Task Force) के गठन की घोषणा की।

मुख्य बिंदु

  • अध्यक्ष: इस कार्यबल की अध्यक्षता नंदन नीलेकणि, प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक, करेंगे।
  • सदस्य: कार्यबल में तपन डेका (पूर्व IB निदेशक), एस. सोमनाथ (पूर्व इसरो अध्यक्ष), वी. कामकोटि (निदेशक, IIT मद्रास), अनीता करवाल (पूर्व शिक्षा सचिव) तथा अमृत लाल मीणा (लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ) शामिल हैं।
  • उद्देश्य: प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग एवं संस्थागत सुधारों के माध्यम से परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव देना।
  • सरकारी पहल: कार्यबल की सिफारिशों के आधार पर सरकार भविष्य की परीक्षाओं की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधार लागू करेगी।