मुंबई में 'आयकर सिंधु' आयकर कार्यालय परिसर का उद्घाटन

  • 27 Jul 2026

26 जुलाई, 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के नरीमन पॉइंट में आयकर विभाग के नए कार्यालय परिसर 'आयकर सिंधु (Aayakar Sindhu)' का उद्घाटन किया।

  • 'आयकर सिंधु' केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) द्वारा निर्मित लगभग एक लाख वर्ग फुट निर्मित क्षेत्रफल वाला 13-मंजिला आधुनिक कार्यालय परिसर है।
  • इसे आयकर विभाग के लिए सुरक्षित, प्रौद्योगिकी-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • इस परिसर में सुरक्षित अभिलेख प्रबंधन प्रणाली, जब्त परिसंपत्तियों एवं अभिलेखों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम, आयकर सेवा केंद्र, सम्मेलन एवं प्रशिक्षण सुविधाएँ, पुस्तकालय, कैंटीन, मनोरंजन क्षेत्र तथा अतिथि गृह जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।