अटल बिहारी वाजपेयी का AI होलोबॉक्स

  • 27 Jul 2026

26 जुलाई, 2026 को प्रधानमंत्री संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के AI होलोबॉक्स (AI Holobox) का उद्घाटन किया गया, जिससे आगंतुक उनके जीवन, नेतृत्व और विरासत का इंटरैक्टिव एवं इमर्सिव अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

  • AI होलोबॉक्स कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक का उपयोग कर इंटरैक्टिव 3D अवतारों के माध्यम से भारत के महान नेताओं के विचारों, दृष्टिकोण एवं योगदान को प्रस्तुत करता है।
  • इसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी तथा डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के AI-संचालित 3D अवतार शामिल हैं, जिनसे आगंतुक संवाद भी कर सकते हैं।
  • इन पहलों के माध्यम से प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्देश्य भारत के सशस्त्र बलों के शौर्य का सम्मान करना तथा देश के दूरदर्शी नेताओं की विरासत को संरक्षित एवं नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।