RBI ने रेपो दर 5.25% पर यथावत रखी

  • 05 Aug 2026

5 अगस्त, 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं एवं भू-राजनीतिक तनावों के बीच मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में नीतिगत रेपो दर 5.25% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।

मुख्य बिंदु

  • नीतिगत रुख: मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने तटस्थ (Neutral) मौद्रिक नीति रुख को बरकरार रखा।
  • आर्थिक अनुमान: RBI ने 2026–27 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि दर 6.7% तथा खुदरा मुद्रास्फीति 5.0% रहने का अनुमान व्यक्त किया। साथ ही दिसंबर तिमाही में मुद्रास्फीति 5.9% तक पहुँचने के बाद इसमें कमी आने की संभावना जताई।
  • अन्य नीतिगत दरें: स्टैंडिंग डिपॉज़िट फैसिलिटी (SDF) दर 5%, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) दर एवं बैंक दर 5.5% पर यथावत रखी गई।
  • वैश्विक जोखिम: RBI ने अमेरिका के नए टैरिफ उपायों, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता तथा पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनावों को प्रमुख बाहरी जोखिम बताया।
  • मुद्रास्फीति: RBI के अनुसार मुद्रास्फीति फिलहाल उसकी निर्धारित सहिष्णुता सीमा (Tolerance Band) के भीतर बनी हुई है।