डी. वाई. पाटिल का निधन

  • 05 Aug 2026

4 अगस्त, 2026 को प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी, पद्मश्री सम्मानित एवं पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 90 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

  • डॉ. डी. वाई. पाटिल को वर्ष 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था तथा उन्होंने त्रिपुरा, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
  • वे डी. वाई. पाटिल समूह के संस्थापक थे, जिसने विशेष रूप से महाराष्ट्र सहित देशभर में अनेक विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं अस्पताल स्थापित किए।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, परोपकार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता था।