सामाजिक कार्यकर्ता पुष्‍पा भावे का निधन

  • 05 Oct 2020

जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का 2 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे 81 वर्ष की थीं।

  • पुष्पा भावे अपने विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र सेवा दल और लोकतांत्रिक आंदोलनों से जुड़ीं थीं। उन्होंने आम नागरिकों के अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष किया।
  • उन्होंने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और गोवा मुक्ति आंदोलन में भाग लिया था। आपातकाल के दौरान उन्होंने भूमिगत होने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपने घर में शरण दी थी।