सऊदी अरब, तुर्किये व पाकिस्तान के मध्य रक्षा समझौता
- 10 Aug 2026
7 अगस्त, 2026 को सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने मक्का में मक्का संयुक्त रक्षा समझौते (Makkah Joint Defence Agreement) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत एक त्रिपक्षीय रक्षा ढाँचा स्थापित किया गया है, जिसके अनुसार तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।
मुख्य बिंदु
- सामरिक महत्त्व: यह समझौता सऊदी अरब की वित्तीय एवं ऊर्जा शक्ति, तुर्किये की रक्षा-औद्योगिक क्षमताओं तथा पाकिस्तान की सैन्य एवं परमाणु प्रतिरोधक क्षमताओं को एक साथ लाता है।
- क्षेत्रीय सुरक्षा: यह समझौता भू-राजनीतिक तनावों तथा बाहरी सुरक्षा गारंटियों की विश्वसनीयता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच क्षेत्रीय शक्तियों द्वारा अपनी स्वयं की सुरक्षा व्यवस्थाएँ विकसित करने के प्रयासों को दर्शाता है।
- सऊदी अरब–पाकिस्तान: दोनों देशों के बीच लंबे समय से रक्षा सहयोग है, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता एवं सुरक्षा सहयोग शामिल हैं। दोनों देशों ने सितंबर 2025 में द्विपक्षीय रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे।
- तुर्किये–पाकिस्तान: दोनों देशों के बीच नौसैनिक प्लेटफॉर्म, सैन्य प्रशिक्षण, विमान एवं अन्य रक्षा प्रौद्योगिकियों सहित व्यापक रक्षा सहयोग है।
- तुर्किये–सऊदी अरब: वर्ष 2022 के बाद तुर्किये और सऊदी अरब के संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा दोनों देशों ने निवेश, व्यापार एवं रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया है। सऊदी अरब ने ड्रोन सहित तुर्किये के रक्षा उपकरण भी खरीदे हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


