समुद्री प्रशासन के लिए ‘ई-समुद्र’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

  • 10 Aug 2026

8 अगस्त, 2026 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत में समुद्री प्रशासन के रूपांतरण के उद्देश्य से व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ई-समुद्र’ (E-Samudra) का शुभारंभ किया।

  • यह प्लेटफॉर्म नाविकों, शिपिंग कंपनियों, बंदरगाहों एवं अन्य समुद्री हितधारकों से संबंधित सेवाओं को एकल डिजिटल विंडो के अंतर्गत लाता है।
  • ई-समुद्र में एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो, ऑनलाइन भुगतान, रियल-टाइम ट्रैकिंग तथा डिजिटल रूप से जारी प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
  • भारत विश्व स्तर पर नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।
  • देश में सक्रिय नाविकों की संख्या वर्ष 2013 में लगभग 1.03 लाख से बढ़कर 2025 में 3.23 लाख से अधिक हो गई।