इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 – CEO राउंडटेबल

  • 10 Aug 2026

8 अगस्त, 2026 को केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026 के दौरान CEO राउंडटेबल की अध्यक्षता की। इसमें नीति-निर्माताओं के साथ वैश्विक एवं घरेलू मेडिकल प्रौद्योगिकी कंपनियों और MSMEs के 40 से अधिक CEO शामिल हुए।

  • राउंडटेबल का मुख्य फोकस नवाचार एवं निवेश को बढ़ावा देना, घरेलू चिकित्सा उपकरण विनिर्माण को मजबूत करना तथा वैश्विक मेडटेक (MedTech) क्षेत्र में भारत की उपस्थिति का विस्तार करना था।
  • इस अवसर पर मेडटेक में AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए हेल्थकेयर में क्रांति” नामक ज्ञान पत्र भी जारी किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जिम्मेदार AI अपनाने के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।
  • रिपोर्ट में AI-सक्षम MedTech के लिए पाँच प्राथमिकताओं की पहचान की गई है, जिनमें AI-रेडी डेटा एवं साक्ष्य, जीवन-चक्र आधारित विनियमन तथा उपयुक्त खरीद एवं प्रतिपूर्ति तंत्र शामिल हैं।