BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक: भोपाल घोषणा का अंगीकरण

  • 10 Aug 2026

8 अगस्त, 2026 को भोपाल में 11वीं BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें भोपाल घोषणा (Bhopal Declaration) को अपनाया गया। इसमें BRICS सदस्य एवं साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, रचनात्मक उद्योगों तथा जन-से-जन संबंधों को मजबूत करने के लिए एक रूपरेखा निर्धारित की गई है।

मुख्य बिंदु

  • प्रतिभागी: बैठक में 14 देशों—10 BRICS सदस्य देशों और 4 साझेदार देशों—ने भाग लिया। इसमें कुल 55 प्रतिनिधि शामिल हुए।
  • BRICS सदस्य देश: ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात ने BRICS सदस्य के रूप में भाग लिया।
  • साझेदार देश: बेलारूस, क्यूबा, कजाकिस्तान और थाईलैंड ने BRICS साझेदार देशों के रूप में भाग लिया।
  • सांस्कृतिक उद्योग: घोषणा-पत्र में कार्यप्रणालियों, अनुभवों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योगों में सहयोग को बढ़ावा दिया गया है।
  • रचनाकारों को समर्थन: यह पेशेवर नेटवर्किंग, डिजिटल माध्यमों के जरिए बाजार तक बेहतर पहुँच तथा कलाकारों एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए मजबूत समर्थन को प्रोत्साहित करता है।
  • सांस्कृतिक विरासत: BRICS देश UNESCO की बहुराष्ट्रीय नामांकन प्रक्रियाओं, कलाकृतियों की उत्पत्ति संबंधी अनुसंधान तथा सांस्कृतिक संपत्ति की वापसी एवं पुनर्स्थापन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।