भारत-अमेरिका नौसैन्य EOD अभ्यास 2026

  • 10 Aug 2026

10 अगस्त, 2026 को कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के मध्य विस्फोटक आयुध निस्तारण (Explosive Ordnance Disposal–EOD) अभ्यास 2026 का शुभारंभ हुआ।

  • यह 5 दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास है, जो 14 अगस्त, 2026 तक चलेगा।
  • अभ्यास में विषय विशेषज्ञों के बीच आदान-प्रदान, क्रॉस-ट्रेनिंग, उपकरणों का प्रदर्शन तथा परिदृश्य-आधारित व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं।
  • इसका उद्देश्य भारतीय एवं अमेरिकी नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता में सुधार तथा पेशेवर सहयोग को सुदृढ़ करना है।