राष्ट्रीय हथकरघा डिजाइनर कॉन्क्लेव 2026

  • 11 Aug 2026

10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय हथकरघा डिजाइनर कॉन्क्लेव 2026 (National Handloom Designers’ Conclave 2026) आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य डिजाइन नवाचार एवं बाजार-उन्मुख उत्पाद विकास के माध्यम से भारत के हथकरघा क्षेत्र को सुदृढ़ करना था।

  • राष्ट्रीय हथकरघा डिजाइनर कॉन्क्लेव से बुनकरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनकी बाजार तक पहुंच बनाने का मंच मिला।
  • हथकरघा क्षेत्र 35 लाख से अधिक लोगों को आजीविका प्रदान करता है तथा इसे 29 बुनकर सेवा केंद्रों और 357 हथकरघा क्लस्टर विकास कार्यक्रमों का सहयोग प्राप्त है।
  • लगभग 80 डिजाइन-संभावनायुक्त क्लस्टरों को एक संरचित डिजाइन प्रक्रिया के अंतर्गत शामिल किया गया, जिसमें लगभग 80 डिजाइनरों को बुनकरों के लिए प्रीमियम मूल्य एवं अधिक आय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोड़ा गया।