भारत-नेपाल व्यापार एवं पारगमन पर IGSC बैठक

  • 18 Sep 2026

16-17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित ‘व्यापार, पारगमन और अनधिकृत व्यापार पर नियंत्रण हेतु सहयोग से संबंधित भारत-नेपाल अंतर-सरकारी उप-समिति (IGSC)’ की बैठक में दोनों देशों ने व्यापार, पारगमन और संपर्क से जुड़े अनेक मुद्दों की समीक्षा की।

मुख्य बिंदु

  • प्रतिनिधिमंडल:भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव उज्ज्वल कुमार घोष और नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के संयुक्त सचिवबुद्ध बहादुर गुरुंगने किया।
  • द्विपक्षीय तंत्र: IGSC दोनों देशों के बीच व्यापार एवं व्यापार-संबंधी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा तथा द्विपक्षीय व्यापार और पारगमन को सुविधाजनक बनाने वाला संस्थागत तंत्र है।
  • बाजार पहुंच:दोनों पक्षों ने कृषि एवं डेयरी उत्पाद, खाद्य उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरण और आयुष उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
  • सीमा शुल्क सहयोग:बैठक में आगमन-पूर्व सूचना के आदान-प्रदान, सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन के इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन, सीमा शुल्क स्वचालन और डिजिटलीकरण पर चर्चा हुई।
  • पारगमन एवं कनेक्टिविटी:दोनों देशों ने रेल एवं सड़क संपर्क, माल ढुलाई, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) और लैंड पोर्ट अवसंरचना की समीक्षा की तथा परिचालन संबंधी बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया।
  • अनधिकृत व्यापार:दोनों पक्षों ने वैध सीमा-पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के साथअनधिकृत व्यापार और वाणिज्यिक धोखाधड़ीसे निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों के बीच सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।
  • भारत-नेपाल व्यापार:भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदारऔर निवेश का एक महत्वपूर्ण स्रोत बना हुआ है।