PM विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूरे, 30 लाख लाभार्थी पंजीकृत

  • 18 Sep 2026

17 सितंबर, 2026 को पीएम विश्वकर्मा योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर कोलकाता के धोणो धान्यो सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत अब तक 30 लाख लाभार्थी पंजीकृत हो चुके हैं।

मुख्य बिंदु

  • योजना की शुरुआत:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को व्यापक सहायता प्रदान करने के लिए17 सितंबर, 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की थी। यह18 पारंपरिक व्यवसायोंको कवर करती है।
  • कौशल प्रशिक्षण:पंजीकृत 30 लाख लाभार्थियों में से लगभग 24.50 लाख विश्वकर्माओं को बुनियादी कौशल प्रशिक्षणदिया जा चुका है।
  • आधुनिक टूलकिट:इंडिया पोस्ट के माध्यम से18.15 लाख आधुनिक टूलकिटलाभार्थियों तक पहुंचाई गई हैं।
  • ऋण सहायता:लगभग 6.18 लाख विश्वकर्माओं को 5% वार्षिक रियायती ब्याज दर पर ₹1 लाख तक का ऋण दिया गया है, जिसकी कुल राशि ₹5,297 करोड़ है।
  • योजना का उद्देश्य:योजना के तहत कारीगरों को पहचान, कौशल उन्नयन, आधुनिक उपकरण, संस्थागत ऋण, डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन और बाजार से जुड़ाव जैसी सहायता प्रदान की जाती है।