‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारंभ

  • 18 Sep 2026

17 सितंबर, 2026 को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने नई दिल्ली में ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • थीम: इस वर्ष अभियान की थीम स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत है, जिसमें स्वच्छता को सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया गया है।
  • संयुक्त शुभारंभ:अभियान की शुरुआत नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित चिल्ड्रन्स पार्क में एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत संयुक्त वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई।
  • पांच प्रमुख स्तंभ:अभियान में स्वच्छता लक्षित इकाइयों एवं सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प, स्वच्छ पाठशाला, सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, जनभागीदारी और स्वच्छता से समृद्धि को प्रमुख स्तंभ बनाया गया है।
  • कचरे का पृथक्करण:अभियान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 और स्रोत पर कचरे को चार श्रेणियों में अलग करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। ये नियम 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हैं।