छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का शुभारंभ

  • 18 Sep 2026

17 सितंबर, 2026 को भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह (NPW) का शुभारंभ किया। यह सप्ताह 17 से 23 सितंबर, 2026 तक देशभर में मनाया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • थीम: इस वर्ष की थीम फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देनासुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक कदम है।
  • मुख्य उद्देश्य:अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य पेशेवरों, शोधकर्ताओं और आम लोगों कोप्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (ADR) की रिपोर्टिंग के प्रति जागरूक करना है।
  • IPC की भूमिका:भारतीय फार्माकोपिया आयोग, फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PvPI) के लिए नेशनल कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCC) के रूप में कार्य करता है।
  • फार्माकोविजिलेंस नेटवर्क:देश में दवाओं की सुरक्षा निगरानी को मजबूत करने के साथ आकांक्षी जिलों में कम-से-कम एक ADR निगरानी केंद्र और एक चिकित्सा उपकरण निगरानी केंद्रस्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
  • सुरक्षा संबंधी आंकड़े:फार्माकोविजिलेंस से प्राप्त आंकड़ों के प्रभावी विश्लेषण और उपयोग को नियामकीय एवं चिकित्सकीय निर्णयोंतथा दवाओं के तर्कसंगत उपयोग के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।