गोवा की पूर्व राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा का निधन

  • 20 Nov 2020

  • गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा का 18 नवंबर, 2020 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थीं।
  • उनका जन्म बिहार के छपरा जिले के एक गांव में 27 नवम्बर, 1942 को हुआ था। मृदुला सिन्हा हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका थीं।
  • वे गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की महिला शाखा के अध्यक्ष के रूप में तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।