मध्य प्रदेश में गऊ कैबिनेट

  • 26 Nov 2020

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में गोधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक विशेष समिति गठित करने का फैसला किया है, जिसे ‘गऊ कैबिनेट’ (Gau Cabinet) का नाम दिया गया है।

  • आगर मालवा में स्थित गौ अभयारण्य में गोपाष्टमी के दिन गऊ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवम्बर, 2020 को आयोजित की गई।
  • इस कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभागों के मंत्रियों को शामिल किया गया है।
  • ज्ञात हो कि भोपाल से लगभग 210 किमी. दूर आगर मालवा के सालरिया गाँव में स्थित ‘कामधेनु गौ अभयारण्य’ देश का पहला गौ अभयारण्य है। इसकी स्थापना राज्य सरकार द्वारा सितंबर 2017 में की गयी थी।
  • 472 हेक्टेयर में फैले इस अभ्यारण्य को मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।