जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित

  • 26 Nov 2020

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने 7 नवंबर, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया।

महत्वपूर्ण तथ्य: 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे।

  • भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं।
  • 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। बाइडेन और हैरिस 20 जनवरी, 2021 को पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर चुने जाने हेतु पात्रता: उम्मीदवार को संयुक्त राज्य अमेरिका का जन्म से नागरिक होना चाहिए।

  • उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • न्यूनतम 14 साल से संयुक्त राज्य अमेरिका का निवासी होना चाहिए।

चुनाव प्रक्रिया: अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का निर्वाचन लोगों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से नहीं किया जाता है। इसके बजाय, इन्हें निर्वाचक मण्डल (Electoral College) नामक एक प्रक्रिया के माध्यम से ‘निर्वाचकों’ (Electors) द्वारा चुना जाता है।

  • निर्वाचक मण्डल में कुल 538 निर्वाचक होते हैं, जो अलग-अलग राज्यों से आते हैं। प्रत्येक राज्य से निर्वाचकों की संख्या, उस राज्य की जनसँख्या-आकार के लगभग अनुरूप होती है।