2022 का आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप फरवरी 2023 तक स्थगित

  • 26 Nov 2020

  • 19 नवंबर, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नवंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप को फरवरी 2023 में आयोजित करने का फैसला किया है।
  • यह अब 9 से 26 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अगर महिला टी-20 विश्व कप स्थगित नहीं किया गया होता, तो वर्ष 2022 में कॉमन वेल्थ गेम्स और महिला एकदिवसीय विश्व कप सहित तीन बड़े आयोजन निर्धारित थे।
  • ज्ञात हो कि अगस्त 2020 में, आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण 2021 में आयोजित होने वाले महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप को 2022 तक स्थगित कर दिया था।