भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान

  • 02 Dec 2020

  • शिमला स्थित भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (Indian Institute of Advanced Study-IIAS) ने 21 नवंबर, 2020 को अपना 55वां स्थापना दिवस मनाया।
  • पूर्व राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साझा दृष्टिकोण के कारण, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान को 6 अक्टूबर, 1964 को सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत किया गया था।
  • संस्थान का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति राधाकृष्णन द्वारा 1965 में किया गया था।
  • संस्थान का प्राथमिक उद्देश्य मानविकी, सामाजिक विज्ञान तथा प्राकृतिक विज्ञान में शैक्षिक अनुसंधान के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करना है।
  • संस्थान 3 प्रकार की फेलोशिप- राष्ट्रीय फेलोशिप, टैगोर फेलोशिप और नियमित फेलोशिप प्रदान करता है। किसी भी फेलोशिप की अधिकतम अवधि 2 वर्ष है।