दो नए चिड़ियाघरों को केंद्र सरकार द्वारा मान्यता

  • 08 Dec 2020

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता में 7 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 37वीं आम सभा की बैठक में दो नए चिड़ियाघरों बिहार के नालंदा में ‘राजगीर चिड़ियाघर सफारी’ और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘शहीद अशफाक उल्लाह खान उद्यान’ को मान्यता प्रदान की गई।

राजगीर चिड़ियाघर सफारी: इस चिड़ियाघर में विशेष रूप से केवल सफारी बाड़े हैं, जो पारंपरिक बाड़ों के विपरीत बंदी जानवरों के लिए बड़ा स्थान उपलब्ध कराता है।

  • चिड़ियाघर ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण नालंदा के करीब स्थित है।

शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान: इस चिड़ियाघर की स्थापना के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 9 चिड़ियाघर हो गए हैं।

  • चिड़ियाघर गोरखपुर की आध्यात्मिक भूमि में स्थित है। चिड़ियाघर का उद्देश्य प्राकृतिक दिखने वाले बाड़ों के माध्यम से लोगों में जानवरों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।