जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021

  • 09 Dec 2020

7 दिसंबर, 2020 को जर्मनी में जारी वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021 (Climate Change Performance Index-CCPI) में भारत लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष 10 में बना हुआ है।

महत्वपूर्ण तथ्य: ग्रीनहाउस गैसों (GHG) का सबसे बड़ा वर्तमान उत्सर्जक चीन 33वें स्थान पर है, जबकि ऐतिहासिक रूप से सबसे बड़ा प्रदूषक, संयुक्त राज्य अमेरिका सूची में सबसे नीचे 61वें स्थान पर है।

  • हालांकि भारत पिछले साल नौवें स्थान से एक स्थान नीचे खिसक गया है, लेकिन जलवायु संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास से वर्ष 2014 में 31वीं रैंकिंग से वर्तमान में सुधार हुआ है।
  • वैश्विक रूप से CCPI की वार्षिक रिपोर्ट के लिए मूल्यांकन किए गए देशों में से कोई भी देश पेरिस समझौते के लक्ष्यों की दिशा में अग्रसर नहीं है।
  • CCPI 2021, जो वर्ष 2020 को कवर करता है, के अनुसार केवल दो जी20 देश - यूनाइटेड किंगडम (5वें) और भारत (10वें) उच्च रैंक वाले देश हैं, जबकि छ: अन्य- संयुक्त राज्य अमेरिका (61वें), सऊदी अरब (60वें), कनाडा (58वें), ऑस्ट्रेलिया (54वें), दक्षिण कोरिया (53वें) और रूस (52वें) निचले स्थान पर हैं।
  • सूचकांक 57 देशों और यूरोपीय संघ (एक पूरे के रूप में) को चार श्रेणियों - जीएचजी उत्सर्जन (40%), नवीकरणीय ऊर्जा (20%), ऊर्जा उपयोग (20%) और जलवायु नीति (20%) के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।
  • CCPI को क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क (CAN International) के साथ गैर-लाभकारी संगठन 'जर्मनवॉच' और न्यूक्लाइमेट इंस्टिट्यूट (जर्मनी) द्वारा विकसित किया गया है तथा इसे वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है।