विश्व में हथियारों के बाजार पर सिपरी रिपोर्ट

  • 10 Dec 2020

7 दिसंबर, 2020 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट-सिपरी (Stockholm International Peace Research Institute– SIPRI) द्वारा विश्व में हथियारों के बाजार पर एक रिपोर्ट जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2019 में विश्व के ‘शीर्ष 25’ निर्माताओं द्वारा की गयी कुल बिक्री में अमेरिकी हथियार उद्योग का 61% हिस्सा और चीनी हथियार उद्योग का 15.7% हिस्सा था।

  • ‘शीर्ष 25’ निर्माताओं की कुल बिक्री में 2018 के मुकाबले 8.5% की वृद्धि हुई और यह 2019 में 361 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई, जो कि संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के वार्षिक बजट का 50 गुना अधिक है।
  • वैश्विक हथियारों पर व्यय के मामले में चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका दो सबसे बड़े देश हैं। छ: अमेरिकी कंपनियां और तीन चीनी कंपनियां ‘शीर्ष 10’ में थीं।
  • 2019 में शीर्ष पांच हथियार कंपनियां संयुक्त राज्य अमेरिका से थीं- लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन, रेथियॉन और जनरल डायनेमिक्स।
  • पहली बार पश्चिम एशिया की एक हथियार कंपनी भी ‘शीर्ष 25’ कंपनियों में जगह बनाने में कामयाब रही। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनी ‘EDGE’ सूची में 22वें स्थान पर है।
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) 1966 में स्थापित एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, जो युद्ध तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण तथा निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में अनुसंधान-कार्यों के लिए समर्पित है।