भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी लॉन्‍च

  • 09 Jan 2021

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 8 जनवरी, 2021 को भारत सरकार के डिजिटल कैलेंडर और डायरी को लॉन्च किया।

  • यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है और 15 जनवरी, 2021 से 11 भाषाओं में उपलब्ध होगा। ऐप हर साल एक नए कैलेंडर की आवश्यकता को खत्म कर देगा।
  • ऐप हर महीना एक विषय-वस्तु और एक संदेश लिए हुए होगा और एक प्रसिद्ध भारतीय हस्ती की जानकारी देगा। ऐप लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के शुरू होने का घटनाक्रम भी बताएगा
  • ऐप को ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।