अर्बन गवर्नेंस इंडेक्स 2020

  • 11 Jan 2021

मुंबई स्थित थिंक टैंक ‘प्रजा फाउंडेशन’ द्वारा दिसंबर 2020 में जारी 'अर्बन गवर्नेंस इंडेक्स 2020' (Urban Governance Index 2020) के अनुसार सुशासन के मामले में ओडिशा पहले और महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट में 28 राज्यों और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 40 शहरों में तीन वर्षों (2017-2020) तक शहरी शासन सुधारों का अध्ययन किया गया है।

  • सूचकांक ने राज्यों को यह इंगित करने के लिए रैंकिंग दी है कि वे स्थानीय स्व-शासन और जमीनी लोकतंत्र के वास्तविक सशक्तिकरण के संदर्भ में कहां खड़े हैं।
  • शहरी शासन के मामले में शीर्ष पांच राज्य क्रमश: ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ है।
  • झारखंड (25वें), अरुणाचल प्रदेश (26वें), मेघालय (27वें), मणिपुर (28वें), और नागालैंड (29वें) स्थान के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। दिल्ली सूची में 13वें स्थान पर है।
  • प्रजा ने चार विषयों में शहरी सुधारों की स्थिति का मानचित्रण किया- सशक्त शहरी निर्वाचित प्रतिनिधि और विधायी संरचना; सशक्त शहरी प्रशासन; सशक्त नागरिक; और राजकोषीय सशक्तीकरण।
  • शीर्ष पांच राज्यों में से किसी ने भी 57% से अधिक स्कोर नहीं किया है, ओडिशा का स्कोर 56.86% था।