प्रसिद्ध लेखक वेद मेहता का निधन
- 12 Jan 2021
प्रसिद्ध भारतवंशी लेखक व उपन्यासकार वेद मेहता का 9 जनवरी, 2021 को मैनहटन, न्यूयॉर्क में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे।

- तीन वर्ष की उम्र में मेनिन्जाइटिस के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्होंने अपनी रचनाओं से अमेरिकी लोगों का भारत से परिचय कराया। मेहता पत्रिका ‘न्यूयॉर्कर’ के साथ करीब 33 साल तक जुड़े रहे।
- आधुनिक भारत के इतिहास और दृष्टिहीनता की वजह से उनके प्रारंभिक संघर्ष पर आधारित 12 अंकों वाला उनका संस्मरण ‘कॉन्टीनेंट्स ऑफ एक्जाइल’ (Continents of Exile) बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इसका पहला अंक ‘डैडी जी’ भी पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय रहा।
- उन्होंने 24 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। इनमें भारत पर रिपोर्ताज भी शामिल है, जिनमें ‘वाकिंग द इंडियन स्ट्रीट्स’ (1960), ‘पोर्टेट ऑफ इंडिया’ (1970) और ‘महात्मा गांधी एंड हिज अपासल’ (1977) शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दर्शन, धर्मशास्त्र और भाषा विज्ञान पर कई रचनाएं लिखीं।
- मेहता वर्ष 1982 में मैकआर्थर फाउंडेशन के ‘जीनियस ग्रांट’ (genius grant) से सम्मानित हुए थे।
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




